साल 1975 में रिलीज हुई राज कपूर और राजेंद्र कुमार अभिनीत फिल्म ‘दो जासूस’ का टाइटल सॉन्ग है, ‘दो जासूस करें महसूस कि दुनिया बड़ी खराब है...’! अगर हिंदी सिनेमा में दिखाई गई महिला जासूसों की बात करें तो कुछ कुछ यही भाव इन किरदारों के भी हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बनाने की जब भी बात आती है तो चाहें कैटरीना कैफ हों या दीपिका पादुकोण, यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स में बारी महिला जासूसों की ही आती है। जासूसी विषय पर और भी बहुत सारी फिल्में और सीरीज बनी हैं। आइए जानते हैं, इनमें से 10 महिला जासूसों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वामिका गब्बी
सोनी लिव पर रिलीज हुई निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' में वामिका गब्बी ने जासूस चार्ली चोपड़ा की भूमिका निभाई है। यह सीरीज अगाथा क्रिस्टी के चर्चित उपन्यास 'द सीटाफोर्ड मिस्ट्री' पर आधरित है। सीरीज की कहानी एक हत्या के इर्द गिर्द घूमती हैं, चार्ली इस हत्या के केस से जुड़ती है और पता लगाती है कि हत्या के पीछे किसका हाथ है? पहली बार वामिका गब्बी ने इस सीरीज में महिला जासूस की भूमिका निभाई है। जासूस चार्ली चोपड़ा की भूमिका में वामिका गब्बी को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण ने आईएसआई की एजेंट रुबिना मोहसिन की भूमिका निभाई है। पठान, रक्तबीज की तलाश में स्पेन जाता है। वहां उसे पता चलता है कि रुबिना मोहसिन आईएसआई की पूर्व एजेंट है। रुबिना मोहसिन, जिम के आदमियों पर हमला करके पठान को बचाती है और वहां से पठान के साथ भाग जाती है। रुबीना खुलासा करती है कि रक्तबीज मास्को में हैं। पठान जब रुबीना के साथ मास्कों जाता है तो रुबीना उसे धोखा देती है और पठान को पुलिस पकड़ लेती है। सिद्दार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पठान की भूमिका शाहरुख खान और जिम की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है।
फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट ने एक महिला जासूस सहमत की भूमिका निभाई है, जो शादी करके पाकिस्तान जाती है। और, भारत के लिए जासूसी करती है l एक सच्ची कहानी पर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका है। सहमत की भूमिका मे आलिया भट्ट की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अब आलिया भट्ट यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' में भी महिला जासूस की भूमिका निभाने जा रही हैं। बाद में अकेले उनके किरदार पर भी एक फिल्म बनाने का निर्माता आदित्य चोपड़ा का इरादा है।
फिल्म 'नाम शबाना' मे तापसी पन्नू ने भारतीय एजेंट की भूमिका में दिखी थीं। यह 2015 की हिट फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफ मिली थी। इस फिल्म की कहानी तापसी पन्नू के किरदार शबाना खान के ही इर्द -गिर्द घूमती है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि यह फिल्म 'बेबी' जैसी सफल नहीं हुई थी।
फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नोरा फतेही नें भी महिला जासूस हीना रहमान की भूमिका निभाई थी जो आर्मी की एक अंडरकवर ऑफिसर होती है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के बावजूद यह फिल्म देशकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म 'बॉबी जासूस' मे महिला जासूस की भूमिका निभाई थी जो भेष बदलकर जासूसी करती है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री दीया मिर्जा ने किया था। निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में विद्या बालन दिखाती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और अपने पति को ढूंढने निकलती हैं, लेकिन असल में वह एक सीक्रेट ऑपरेशन पर होती हैं। 'कहानी' में विधा बालन के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए विधा बालन को सर्वश्रेष अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था
फिल्म 'एक था टाइगर' में कैटरीना कैफ ने पाकिस्तान की एक जासूस का किरदार निभाया था जिसे सलमान द्वारा निभाए गए भारतीय जासूस से प्यार हो जाता है। हालांकि फिल्म में कैटरीना कैफ को पहले एक डांस टीचर के रूप में दिखाया गया है। लेकिन, जैसे-जैसे फिल्म कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि वह डांस टीचर नहीं बल्कि पाकिस्तान की एक जासूस है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।
9 of 11
राधिका आप्टे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधिका आप्टे
फिल्म 'मिसेज अंडरकवर’ में अभिनेत्री राधिका आप्टे ने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। एक हत्या का पर्दाफास करने का जब उसे एक केस को हल करने का ऑफर मिलता है, तो वह यह कहकर मना कर देती है कि 13 साल पहले इस पेशे को छोड़ चुकी हैं। लेकिन वह काफी मनाने पर तैयार होती है। 'इंदु की जवानी’ फिल्म का निर्देशन करने वाले अबीर सेनगुप्ता ने इस फिल्म के साथ निर्माता के रूप में शुरुआत की और इस फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता ने किया था।
10 of 11
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान
निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'एजेंट विनोद' में करीना कपूर खान ने आईएसआई एजेंट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान ने रूबी मेन्डेस और इरम परवीन बिलाल की भूमिका में है। रूबी आईएसआई के लिए गुप्त रूप से काम करने वाली ब्रिटिश पाकिस्तानी है। रूबी मेन्डेस, इरम परवीन बिलाल के नाम से भारतीय रॉ एजेंट विनोद से मिलती हैं। और, उसका भेद जानने की कोशिश करती है। इस फिल्म में एजेंट विनोद की भूमिका सैफ अली खान ने निभाई थी और फिल्म का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया था।
फिल्म 'डी-डे' में हुमा कुरैशी ने जोया रहमान की भूमिका निभाई थी जो एक इंटरनेशनल अपराधी को पकड़ने के लिए रॉ के मिशन का हिस्सा बनती है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर ने दाऊद इब्राहिम से प्रेरित इकबाल सेठ उर्फ गोल्डमैन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इरफान खान, श्रुति हसन और नासर की मुख्य भूमिकाएं थी । इरफान खान ने रॉ एजेंट वली खान की भूमिका निभाई थी।