फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में कितनी फीस लेते थे सनी देओल, सलमान, शाहरुख समेत ये सात सितारे?

Mon, 28 Oct 2019 12:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
90 के दशक में सेलेब्स की फीस - फोटो : अमर उजाला
जैसे जैसे बॉलीवुड के सितारों की फिल्में सुपरहिट होना शुरू होती हैं, वैसे- वैसे ही सेलेब्स की फीस में भी इजाफा होने लगता है। आज के वक्त में सेलेब्स मोटी-मोटी रकम बतौर फीस लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 के दशक में उस वक्त के बड़े सितारे कितनी फीस लेते थे। बता दें कि इस खबर में बताए गए आंकड़े 'बुक माय शो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैं और अमर उजाला इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हाल फिलहाल में फिल्म दबंग 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के टीजर, पोस्टर और ट्रेलर्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है की इस फिल्म के लिए सलमान खान को मोटी फीस मिली है। वैसे सिर्फ आज ही नहीं 90 के दशक में भी सलमान मोटी फीस लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त एक फिल्म के लिए सलमान 25 लाख रुपये फीस लेते थे।
विज्ञापन

3 of 8
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान
फिल्म जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कहा है। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वैसे शाहरुख खान का चार्म आज चाहें थोड़ा कम क्यों न हो गया हो लेकिन 90 के दशक में शाहरुख का सिक्का चलता था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख उस वक्त एक फिल्म के 35 लाख रुपये चार्ज करते थे।

4 of 8
suniel shetty
सुनील शेट्टी
90 के दशक के सुपरहिट अभिनेता सुनील शेट्टी आज भी फिटनेस में सभी को टक्कर देते हैं। रिपोर्ट की मुताबिक सुनील शेट्टी उस वक्त एक फिल्म के लिए 20 लाख रुपये फीस लेते थे।
विज्ञापन

5 of 8
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिलहाल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। वहीं बात आमिर की फीस की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 90 के दशक में आमिर एक फिल्म के लिए 55 लाख रुपये चार्ज करते थे।
विज्ञापन

6 of 8
Akshay Kumar - फोटो : twitter
अक्षय कुमार
आज के वक्त में अक्षय कुमार हिट मशीन माने जाते हैं। अक्षय की करीबन हर फिल्म आज के वक्त में 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है। वैसे अक्षय का जलवा 90 के दशक में भी जारी था, रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त अक्षय एक फिल्म के लिए 60 लाख रुपये चार्ज करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
Ajay Devgn
अजय देवगन
फूल और कांटे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाले अजय ने उस टाइम दिलवाले और जान सहित कई बेहतरीन फिल्में दी थीं। अजय का जलवा आज भी बरकरार है और वो फिल्मों के लिए बड़ी रकम लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 90 के दशक में अजय एक फिल्म के 65 लाख रुपये चार्ज करते थे।
 
विज्ञापन

8 of 8
sunny deol - फोटो : Social Media
सनी देओल
बॉलीवुड के एक से एक दमदार डायलॉग्स का तोहफा देने वाले सनी देओल अब फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। लेकिन 90 के दशक में सनी का बोलबाला था, रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त सनी ने फिल्म  बॉर्डर के 90 लाख रुपये चार्ज किए थे।

पढ़ें: दिवाली पर कैसी हो गई है इस एक्ट्रेस की हालत, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें