पाकिस्तान को भारत की नकल करना हमेशा भारी पड़ता यह बात आज एक बार फिर साबित हो गई है। अब आपके दिमाग जरूर आया होगा कि ऐसा क्या हुआ है जो हमारे पड़ोसी देश को कॉपी करना भारी पड़ गया। तो चलिए बताते हैं, दरअसल पाकिस्तान के सबसे पसंदीदा और मशहूर अभिनेताओं में से एक फवाद खान को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की नकल करना बहुत भारी पड़ गया। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी की नकल करने पर किसी की हालत इतनी खराब हो जाएगी कि उनकी किडनी तक सही से काम करना बंद कर दे। यह हम नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर फवाद खान कह रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..