फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, बार-बार शादी करने और तलाक देने पर मौलाना ने कही ऐसी बात

Tue, 14 Jul 2026 10:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatwa Against Aamir Khan: आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी को लेकर पहले भाजपा और शिवसेना के नेता ने बयानबाजी की। इसके बाद अब उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
मौलाना इफ्राहीम हुसैन, गौरी, आमिर - फोटो : एएनआई, एक्स
आमिर खान ने जब से गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है, तब से चर्चा में हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्टर के खिलाफ फतवा जारी होने की खबर आई है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने आमिर की गौरी से शादी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि शरिया के तहत यह जायज नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : PTI
मौलाना ने जारी किया फतवा
एएनआई के मुताबिक फतवे में कहा गया है कि आमिर की गौरी से शादी शरिया के खिलाफ है क्योंकि वह गैर-मुस्लिम हैं। मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने दावा किया कि इस्लामिक कानून की उनकी समझ के अनुसार, एक मुस्लिम पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम न अपना ले।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
गैर-मुस्लिम से शादी करना हराम है
मुफ्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आमिर की शादी की आलोचना कर रहे हैं। मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने कहा 'मुस्लिम मर्द के लिए, ईमान वालों के लिए, गैर-मुस्लिम से शादी करना हराम है।' उन्होंने आगे दावा किया कि जो मुसलमान गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं, वे गुनाह कर रहे हैं और ऐसी शादियों को हराम माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग अपने कामों को गुनाह नहीं मानते हैं, तो आखिरकार उन्हें अल्लाह को जवाब देना होगा।

4 of 5
आमिर गौरी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बार-बार शादी करना सही नहीं
मौलाना ने आगे कहा कि बार-बार शादी करना, तलाक देना और फिर शादी करना, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शादी की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा सकता है, तो उसे किसी दूसरी महिला से शादी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
मौलाना ने किया आमिर की शादी का जिक्र
आमिर का जिक्र करते हुए मौलाना ने कहा, 'यह सवाल फिल्म एक्टर आमिर खान के बारे में है। उन्होंने हाल ही में एक गैर-मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है। इस सिलसिले में हमने समाज में विरोध-प्रदर्शन भी देखे हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें