फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा शेख ने फिर उड़ेला दर्द, बोलीं-बचपन में मेरा यौन यौषण

Thu, 04 Apr 2019 12:27 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram
मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी दुनियां के सामने बयां की। तनुश्री दत्त के बाद देश की कई महिलाएं आगे आईं और अपनी आप बीती सुनाई। जिसके चलते कई आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बीते दिनों खुलासा किया था कि उनका भी यौन शोषण हुआ है। हालांकि इस मुद्दे पर वो बात करने से बचती रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
fatima sana shaikh
इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर राय मांगी गई थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वो इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती। फातिमा ने खुलासा किया कि उनका भी यौन शोषण हो चुका है। लेकिन इस किस्से को वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती।
विज्ञापन

3 of 5
fatima sana shaikh
हाल ही इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान फातिमा सना शेख का फिर से दर्द उभर कर आया। उन्होंने कहा, 'यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव था। मुझे लगता है लोगों ने गलत समय लिया कि मीटू अभियान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए था। ऐसा नहीं कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, हर जॉब में होती हैं। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत पहले हुआ, ऐसा नहीं कि दंगल के टाइम हुआ या उसके बाद हुआ।'

4 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : TWITTER
'ऐसा तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। मुझे लगता है कि लोग मानते हैं कि यह घटना अभी हुई और उनको आश्चर्य होता है कि मैं इस पर बारे में बात क्यों नहीं कर रही। हमारे देश में हर महिला ने इससे निपटा है और मुझे यकीन है कि हर कोई इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fatima Sana Shaikh
फातिमा की पहली फिल्म 'दंगल' एक ब्लॉकबस्टर थी, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप रही। इन दिनों वह दो बड़ी फिल्में कर रही हैं। वो राजकुमार राव के साथ एक ड्रामा फिल्म और सैफ अली खान के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें