आमिर खान की 'दंगल गर्ल' का नया फोटो शूट सामने आया है। मजेदार बात ये है कि उन्होंने ये फोटो शूट बिना मेकअप करवाया है।
विज्ञापन
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड में 'दंगल गर्ल' नाम से फेमस फातिमा सना शेख का ये फोटोशूट उनके बाकी फोटो शूट से बहुत अलग है। उन्होंने अपने इस फोटो में ये भी साबित करके दिखा दिया है कि बिना मेकअप के भी वो बहुत खूबसूरत और हॉट दिख सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram
अपने नए फोटो शूट में फातिमा ने महरून रंग का ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है। इसमें उनका अंदाज खूबसूरत के साथ काफी हॉट भी नजर आ रहा है। उन्होंने महरूम रंग की ही साड़ी भी पहनी हुई है, जो उनकी खूबसूरती को और ज्यादा खूबसूरत बनाती है।
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram
मजेदार बात ये है कि फातिमा किसी न किसी तरह से खबरों में बनी होती है, अब चाहे फिल्म 'दंगल' में उनके बेहतरीन रोल की तारीफ को लेकर हो या फिर आमिर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर हो। इससे पहले फातिमा उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने अपनी साड़ी में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसकी वजह से उन्हे ट्रोल होना पड़ा था।
बताया जा रहा है कि आमिर के साथ फिल्म 'दंगल' कर चुकीं फातिमा एक बार फिर से आमिर के अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ भी होंगे।
कपिल 'फिरंगी' का नया गाना, राहत फतेह अली खान ने बिखेरा जादू