फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: फादर्स डे पर ‘फियरलेस क्वीन’ बनीं सपना चौधरी, पिता को याद कर बोलीं- मेरे जैसा कोई नहीं हो सकता

Sun, 19 Jun 2022 04:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
हरियाणा की 'देसी क्वीन' सपना चौधरी अपने डांस और ठेठ हरियाणवी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सपना की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सपना के फोटो और वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। आज फादर्स डे के मौके पर सपना चौधरी ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अपने पिता की तरह बताया और अपना 'फियरलेस क्वीन' अंदाज दिखाया।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह डेनिम जैकेट और जींस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने दो पोनीटेल बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। हालांकि सपना की फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी जैकेट ने खींचा, जिस पर शेर का चेहरा बना हुआ था और साथ में लिखा था 'फियरलेस क्लीन'।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram @itssapnachoudhary
तस्वीर के साथ सपना ने कैप्शन लिखा, 'कोई कॉम्पिटिशन ही नहीं है, क्योंकि कोई भी मेरी तरह नहीं हो सकता, मैं बिल्कुल अपने पिता की तरह हूं, हैप्पी फादर्स डे।' इसके साथ सपना ने शेर के चेहरे वाली एक इमोजी भी शेयर की है। फैंस को सपना ये 'फियरलेस क्वीन' वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह उन्हें 'हरियाणा की शेरनी' कह रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
बता दें कि सपना चौधरी ने महज 14 साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। पिता की मौत के बाद सपना और उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और छोटी सी उम्र में ही सपना पर कई जिम्मेदारी आ गई थीं। इसके बाद सपना हरियाणा की 'देसी क्वीन' और पूरे देश में छा गई हैं। वह 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें