फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकू से 102 नॉट आउट तक, इन पांच फिल्मों के बिना अधूरा है Father's Day

Thu, 13 Jun 2019 04:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Fathers Day movie - फोटो : amar ujala
जल्द ही फादर्स डे आने वाली है। इस खास दिन को हम सभी पिता के साथ अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। वहीं फादर्स डे जैसा खास दिन हो और हिंदी सिनेमा का जिक्र न हो, ऐसा कैसा हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों की जो पिता और उनके बच्चों पर आधारित है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें बाप-बेटे/बेटी के प्यार के अलावा तकरार भी दिखाई गई है। फादर्स डे के खास मौके पर आज हम आपको ऐसी फिल्मों को बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mughal-e-azam - फोटो : social media
फिल्म- मुगल-ए- आजम
इस फिल्म में पिता और बेटे के तकरार भरे रिश्तों को दिखाया है। फिल्म मुगल-ए- आजम साल 1960 में आई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार,पृथ्वीराज कपूर और मधुबाला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी ऐसे बेटे की है जो अपने महल में नाचने वाली लड़की से प्यार कर बैठता है। इसके बाद पिता और बेटे के रिश्तों के बीच काफी तकरार देखने को मिलती है। फिल्म मुगल-ए- आजम को हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन के. आसिफ ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Akele Hum Akele Tum - फोटो : social media
फिल्म- अकेले हम अकेले तुम
आमिर खान और मनीषा कोइराला की ये फिल्म साल 1995 में आई थी। ये फिल्म ऐसे पिता की है जो अपने बेटे को बहुत प्यार करता है। वहीं उस बेटे की मां अपने सपने पूरे करने के लिए बेटे और पति को छोड़ देती है। फिल्म में आदिल रिजवी ने आमिर खान के बेटे की भूमिका अदा की है। जबकि मनीषा कोइराला उनकी मां की भूमिका में होती हैं। 'अकेले हम अकेले तुम' का निर्देशन मंसूर खान ने किया है। 

4 of 6
दंगल - फोटो : file photo
फिल्म- दंगल
आमिर खान की इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यूं तो ये फिल्म महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष को दिखाती है। लेकिन महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर खान ने ये दिखा दिया कि महावीर सिंह फोगाट ने अपनी बेटियों को पहलवान बनाने में कितना संघर्ष किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI
फिल्म- 102 नॉट आउट
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल की उम्र के पिता को रोल निभाया था जबकि ऋषि कपूर इसमें 75 साल के उनके बेेटे की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में बाप-बेटे की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। लंबे समय बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
piku - फोटो : file photo
फिल्म- पीकू
ये फिल्म बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्तों को बयां करती हैं। मां न होने के कारण फिल्म में एक लड़की अपने बीमार पिता की हर छोटी-बड़ी चीजों को ख्याल रखती है। अपने पिता की देखभाल में वह कभी-कभी अपनी इच्छाओं के साथ समझौता तक करती है। फिल्म पीकू में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पिता और दीपिका पादुकोण ने फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें