बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की खूबसूरती के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर के चर्चे भी कुछ कम नहीं हैं। तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। आए दिन मीडिया में तैमूर की क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे नवाब तैमूर की एक तस्वीर की क्या कीमत होती है।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
तैमूर की तस्वीरों के बारे में खुद सैफ अली खान ने खुलासा किया है। बता दें कि सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैमूर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। सैफ ने बताया कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपये होती है।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
सैफ की कहना है कि इस बात की जानकारी उन्हें ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि paparazzi तैमूर की एक फोटो के लिए यह कीमत लेते हैं। साथ ही सैफ ने करण से मजाक में यह भी कहा कि अगर उन्हें तैमूर के माध्यम से अच्छे पैसे कमाने के मौका मिलता है तो उन्हें परेशानी नहीं होगी।
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
सैफ ने यह भी बताया कि वह करीना से इस बात का जिक्र कर चुके हैं। करीना ने उनकी इस बात को बहुत ही चीप बताया। पिछले दिनों सैफ ने खुलासा किया था तैमूर उन्हें अब्बा कहने के साथ साथ सर भी कहकर बुलाते हैं। वह अपना नैनी की नकल करते हैं।
वह करीना को अम्मा कहकर बुलाते हैं। वहीं घर में सब तैमूर को गोल कहते हैं। कुछ दिन पहले तैमूर का एक वीडियो भी वायल हुआ था जिसमें वह अपनी फोटों लेने वाले मीडिया कर्मियों पर नाराज हो रहे थे। और कह रहे थे नो ...कई बार देखा गया है कि तैमूर अपने फोटो के लिए अलग अलग पोज करते हैं।