फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2020: इन अभिनेताओं ने निभाया सबसे सख्त पिता का किरदार, आमिर खान कहलाए 'हानिकारक बापू'

Sat, 20 Jun 2020 07:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता - फोटो : ट्विटर

इस रविवार को फादर्स डे (Happy Father's Day) मनाया जाएगा। वैसे तो आप साल के किसी भी दिन अपने माता-पिता को स्पेशल फील करा सकते हैं लेकिन फादर्स डे (Father's Day) खासतौर पर पिताओं को समर्पित है। बॉलीवुड में वैसे तो कई सारी फिल्में बनी हैं जो पिता के प्यार और त्याग को समर्पित हैं। लेकिन कई फिल्मों में हमारे अभिनेताओं ने सख्त पिता का किरदार निभाया। चलिए जानते हैं, कौन से हैं वो अभिनेता।

विज्ञापन

2 of 6
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को पहली बार साथ देखा गया था। मोहब्बतें ही वो फिल्म थी, जिससे अमिताभ बच्चन ने अपनी 'हीरो' वाली इमेज को छोड़ा और एक उम्रदराज व्यक्ति का रोल निभाया। इस फिल्म में अमिताभ ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे जो बेहद सख्त थे।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : ट्विटर
दंगल
सुपरहिट फिल्म दंगल में आमिर खान ने हानिकारक बापू का किरदार निभाया था जो अपनी बेटियों के लिए सबकुछ करता है। ये फिल्म रेसलर महावीर फोगाट और उनकी बेटियों की असली कहानी पर आधारित थी।

4 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम सुपर- डूपर हिट फिल्मों में लिया जाता है। इस फिल्म ने सदाबहार से होते हुए हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था। काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी, काजोल के पिता के किरदार में थे।
विज्ञापन

5 of 6
'सूर्यवंशम' फिल्म में अमिताभ बच्चन
सूर्यवंशम
21 मई 1999 को आई अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। फिल्म में अमिताभ ने बाप और बेटे दोनों का किरदार अदा किया है। 'सूर्यवंशम' ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में एक से बढ़कर एक स्टार थे। इस फिल्म में परिवार की मर्यादा और प्रतिष्ठा का मिश्रण था। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म पारिवारिक थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि बेटा जब अपनी पसंद से शादी कर लेता है तो उसके पिता उसे अपने घर से निकाल देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें