the lion king mufasa
- फोटो : social media
मुफासा
फिल्म - द लायन किंग
बाहर से कठोर पर अंदर से नर्म, दिखने में सख्त पर एक पिता की पूरी जिम्मेदारी समझने वाला है ये मुफासा। फिल्म द लायन किंग में सिम्बा का पिता मुफासा एक आदर्श पिता की छवि को प्रदर्शित करता है। वह अपने बच्चे को सही मार्ग दिखाता है, वह उनका ख्याल रखता है। इस फिल्म के एक संवाद के दौरान मुफासा अपने बेटे सिम्बा से कहता है, "सभी पुराने महान राजा हमें ऊपर से उन सितारों से देखते हैं। जब भी तुम खुद को अकेला महसूस करो तो याद रखना वे राजा हमेशा तुम्हें रास्ता दिखाएंगे।" इस तरह के अनेक हौसलाअफजाई संवाद मुसाफा को एक आदर्श जिम्मेदार पिता के रूप में दिखाते हैं।