फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: भारतीय सेना में रहे हैं इन पांच एक्ट्रेसेस के पिता, एक की आतंकवादियों ने की थी हत्या

Fri, 14 Jun 2019 08:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा, निमरत कौर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
16 जून को फादर्स डे सेलिब्रिट किया जाएगा। इस खास दिन को लेकर बॉलीवुड में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। सेलेब्स अपने पिता के साथ फोटोज शेयर करते हैं और उन्हें विश करते हैं। इस पैकेज में हम आपको बताएंगे ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका भारतीय सेना से कनेक्शन है। यानी ऐसी एक्ट्रेसेस जिनके पिता भारतीय सेना में रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथ गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
गुल पनाग
अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाने वालीं गुल पनाग के पिता भी भारतीय सेना में रहे हैं। गुल पनाग के पिता के नाम हर चरणजीत सिंह पनाग है। बता दें कि हर चरणजीत लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे। बता दें कि गुल पनाग हाल ही में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अपने छोटे से किरदार के बावजूद वाहवाही लूटने में कामयाब रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
पिता के साथ ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय सेना में बायोलॉजिस्ट रहे हैं। बता दें कि लंबी बीमरी के बाद ऐश्वर्या राय के पिता का 18 मार्च 2017 को निधन हो गया था।

4 of 6
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भी भारतीय सेना में फिज़िशियन रहे हैं। बता दें कि प्रियंका के पिता का साल 2013 में निधन हो गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
पिता के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भी आर्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा भी सेना में कर्नल पद से रिटायर हो चुके हैं। वहीं अनुष्का के बड़े भाई करनेश शर्मा मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
निमरत कौर
निमरत कौर के पिता का नाम भूपिंदर सिंह है। वो इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ आतंकवादियों ने उनके पिता को किडनैप कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। ये वाकया 1994 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें