फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: डैनी से लेकर रंजीत तक ये हैं 'विलेन' के बच्चे, कुछ हैं स्टार तो कुछ लाइमलाइट से गायब

Thu, 13 Jun 2019 03:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood villains - फोटो : Self
जून महीने के दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। हर बच्चे की लाइफ में जितनी मां की अहमियत है उतनी ही पिता की भी है। ऐसे में क्या आपने सोचा है अपने जमाने में बॉलीवुड में फेमस रहे खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले स्टार्स में से कुछ के बच्चे तो एक्टिव हैं और कुछ के लाइमलाइट से दूर। फार्दस डे आने से पहले आज हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड में अपने जमाने के स्टार विलेन रहे एक्टर्स के बच्चों से। 
विज्ञापन

2 of 7
अमरीश पुरी और उनके बेटे
अमरीश पुरी
अमरीश का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में शुमार है। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनका बेटा राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मरीन नेवीगेटर हैं।
विज्ञापन

3 of 7
rohit shetty
एम.बी. शेट्टी
एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और विलेन एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाकर ऐसा कॉम्पटीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर। एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा। एम बी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।

4 of 7
kabir bedi
कबीर बेदी
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कबीर बेदी ने ‘खून भरी मांग’ में विलेन के किरदार से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अगर आप सोच रहे हैं कि कबीर बेटी के बेटे अदम बेदी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं तो आप गलत हैं। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Shakti kapoor - फोटो : Self
शक्ति कपूर
70 और 80 दशक में विलेन बनकर भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले हरफनमौला कलाकार हैं शक्ति कपूर। सुपरहिट फिल्म 'तोहफा' में डायलॉग... आउ लोलिता इतना पॉपुलर हुआ कि स्कूल, कॉलेज के छात्रों के बीच यह एक ट्रेंड बन गया। शक्ति कपूर की तरह ही उनके बेटे सिद्धांत भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है।
विज्ञापन

6 of 7
रिन्जिंग
डैनी डेंजोंगपा
डैनी डेंजोंगपा ने फिल्मों में विलेन के अलावा डिफरेंट रोल प्ले किए हैं, वहीं उनका बेटा रिन्जिंग भी फिल्मों में आने की तैयारी में है। बॉलीवुड में आमतौर पर अपने पिता का पेशा उनके बच्चे अपनाते हैं और लगता है रिन्जिंग भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। रिन्जिंग एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म से डेब्यू करेंगे जिसका नाम 'स्क्वॉड' रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ranjeet - फोटो : instagram
रंजीत
बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन रंजीत ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है। उनकी बेटी का नाम दिव्यंका है, जो कि पेशे से फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें