फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: इन 7 एक्टर्स ने बच्चों को लिया था गोद, आज कई अपनी फील्ड में चमका रहे नाम

Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mithun Chakraborty, Salman Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है जिन्होंने या तो शादी से पहले या फिर शादी के बाद बच्चों को गोद लिया है। जी हां, बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने न सिर्फ ऐसी नन्हीं जानों को पाला है, जिन्हें मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, बल्कि वो सब किया जो एक मां अपने कोख से जन्मे बच्चे के लिए करती है। 16 जून को फादर्स डे है इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही फादर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया।
विज्ञापन

2 of 8
Mithun Chakraborty - फोटो : social media
मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे, लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि उनकी छोटी बेटी इशानी उन्हें लावारिस हालत में मिली थी। पर्दे पर कई गुंडो को धूल चटाने वाले मिथुन ने जब एक दूध-पीती बच्ची की आवाज सुनी तो उनका दिल भर आया और वो उसे घर ले आए। मिथुन इशानी को बिलकुल उसी तरह रखते हैं। जैसे उनके दूसरे बच्चे।
 
विज्ञापन

3 of 8
सलमान-सोहेल के साथ अर्पिता - फोटो : file photo
सलमान की बहन अर्पिता आज जाना-पहचाना चेहरा हैं, लेकिन सलमान की चहेती अर्पिता सलीम खान की बेटी नहीं, उसको उन्होंने गोद लिया था। आज अर्पिता खान परिवार की जान हैं। यहां तक कि सलमान की बहन अलवीरा उनके साथ कम दिखती हैं और अर्पिता ज्यादा।

4 of 8
Nikkhil Advani - फोटो : social media
'कुछ-कुछ होता है' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्म दे चुके मशहूर निर्देशक निखिल आडवाणी ने बेटी काया को गोद लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Sandip Soparrkar - फोटो : social media
मशहूर डांस टीचर संदीप सोपारकर ने 2007 में अर्जुन नाम के बच्चे को गोद लिया। जिस समय उन्होंने ये फैसला लिया उनकी शादी नहीं हुई थी। बाद में उन्होंने जेसी रंधावा से शादी की।
 
विज्ञापन

6 of 8
Subhash Ghai - फोटो : social media
शो-मैन के नाम से मशहूर सुभाष घई ने मेघना नाम की बच्ची को गोद लिया। उन्होंने मेघना को पढ़ने के लिए लंदन भेजा। मेघना की शादी राहुल पुरी से हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
दिबाकर बनर्जी - फोटो : file photo
खोसला का घोंसला और बॉम्बे टॉकीज जैसी फिल्म का निर्देशिन करने वाले दिबाकर बनर्जी और उनकी पत्नी रिचा ने मुंबई के अनाथघर से इरा नाम की बच्ची को गोद लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
Kunal Kohli - फोटो : file photo
जाने-माने निर्देशक कुणाल कोहली ने भी एक बेटी गोद ली है। राधा नाम की बच्ची कुणाल और उनकी पत्नी रवीना ने गोद ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें