अपनी दरियादिली और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद की नई फिल्म आ रही है। नाम है- 'फतेह'। आज सोमवार को उसका ट्रेलर आ गया है। और ट्रेलर भी ऐसा है कि इसमें खून-खराबा जमकर दिखाया है। मतलब, यह फिल्म एक्शन से लबालब है। सोनू सूद के साथ हीरोइन हैं जैकलीन फर्नांडिस।