कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके 'द कपिल शर्मा शो' को दर्शक शुरू से ही पसंद करते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के साथ कपिल ने काफी लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी ?वहीं पर्दे से दूर रहने के दौरान कपिल शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
'द कपिल शर्मा शो' से पहले कपिल एक के बाद कई गलत वजहों से चर्चा में थे। हालात ये हो गए थे कि उनके शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से प्रोड्यूसर्स ने हाथ खींच लिया और शो को बंद करना पड़ा। इसके बाद कपिल काफी लंबे वक्त तक मीडिया के सामने नजर नहीं आए। इसके बाद अचानक कपिल को स्पॉट किया गया। तस्वीरों में कपिल का पहले से काफी ज्यादा वजन बढ़ा हुआ था। यहां तक कि कुछ लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे।
विज्ञापन
3 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : file photo
उनके वजन बढ़ने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही आईं चर्चा का विषय बन गईं। कपिल को इस तरह देख सोशल मीडिया पर लोग उनके कम बैक करने और वजन को लेकर सवाल पूछने लगे। कपिल ने भी फैंस के सवालों का जवाब दिया और लगातार जानकारी सोशल मीडिया पर देते रहे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने अपना वजन कम करने के लिए न केवल जिम में रेगुलर समय बिताया बल्कि अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान दिया।
4 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
लंबे वक्त बाद कपिल ने फिर से टीवी पर कमबैक किया। कपिल इस वक्त द कपिल शर्मा शो कर रहे हैं। शो ऑनएयर होते ही कपिल को टीआरपी में फायदा हुआ था। वहीं इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा हो हुआ है। कपिल का शो न केवल लगातार टॉप 5 से बाहर चल रहा है बल्कि इस बार तो टॉप 10 लिस्ट में एकदम कगार पर पहुंच गया है। वहीं कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में हर बार कोई ना कोई नया मेहमान आता है। इस बार उनके शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म और शो प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आएंगी।
इस शो का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें कपिल 'टीवी सीरियल की क्वीन' एकता कपूर से कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर एकता खिलखिलाकर हंसने लगती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एकता कपूर और मल्लिका शेरावत के साथ तुषार कपूर भी हैं। इस वीडियो में कपिल कहते हैं कि 'मैंने एकता से एक बात सीखी है। कोई भी आर्टिस्ट ज्यादा तंग कर रहा हो तो उसकी फोटो पर माला डाल दो।' कपिल की यह बात सुनकर एकता जोर से हंसने लगती हैं।