Rekha
- फोटो : Instagram
रेखा
ईशा अंबानी की शादी में एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन सभी की नजरें उस वक्त ठहर गई जब उनकी आंखों के सामने रेखा आ गईं। हमेशा से ही अपनी खूबसूरती से मुरीद करने वाली रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में खास साड़ी पहनी थी। रेखा की एक झलक देखते ही वहां पर मौजूद लोग फिर से उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ने लगे। रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में लाल और नांरगी रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। रेखा की यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें उनका लुक कयामत ढा रहा था। रेखा ने गले में भारी हार, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था।