फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी ही नहीं अमीषा भी हुईं ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

Sat, 06 Apr 2019 09:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Manushi, Ameesha and Mouni - फोटो : instagram
'फैशन का पैशन' (Fashion Ka Passion) कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
manushi chillar - फोटो : instagram
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैशन सेंस और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया। इस बीच फोटोशूट की एक ड्रेस के लिए मानुषी को ट्रोल भी किया जा रहा है। यह वह ड्रेस है जो मानुषी ने प्लेन से उतरते वक्त पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका यह लुक समझ नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'पैंट पहनना भूल गई हो क्या।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'मैडम सलवार कहां चली गई।'
विज्ञापन

3 of 6
ameesha patel - फोटो : instagram
अमीषा पटेल कई बार हॉट तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी चुकी हैं। इस बार फिर से उन्होंने ट्रोलर्स को दरकिनार करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमीषा ने रेड कलर की लेदर जैकेट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहनी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को अमीषा का यह लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'फुटेज के लिए कुछ भी करोगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'जैकेट उतार लो मैम अब गर्मियां आ चुकी हैं।'

4 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय ने हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। मौनी का यह लुक अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के प्रमोशन के दौरान का है। मौनी ने ब्लू स्कर्ट के साथ ब्लू टॉप पहना हुआ है, जो उन पर फब नहीं रहा है। हमेशा अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली मौनी का यह लुक सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है। मौनी की इन तस्वीरों पर लोग भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनके चेहरे को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें प्लास्टिक ब्यूटी कह रहा तो एक यूजर ने लिखा- 'फेक लिप्स फेक नोज।'
विज्ञापन

5 of 6
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की मॉनोकनी पहन रखी है। कृति की यह तस्वीर मालदीव वेकेशन की है। कृति की इस मॉनोकनी का कलर और डिजाइन दोनों ही शानदार है। कुछ यूजर्स को कृति का यह लुक पसंद आ रहा तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कृति की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- अब ये दिशा पाटनी बनना चाहती है और दिशा पाटनी की नकल न करें। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'कुछ भी सुनो पर दिशा मत बनना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hina khan - फोटो : instagram
हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ चंंद तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना ने पिंक और ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहतरीन नजर आ रही हैं। हिना का यह लुक कसौटी के नए एपिसोड की हैं। हिना की साड़ी तो बहुत जबरदस्त है, लेकिन उनका ब्लाउज लोगों को अजीब लग रहा है। हिना ने ऑफशोल्डर ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना है, जिसकी पिंक कलर की रफल स्लीव्स है। लोगों को हिना का लुक तो पसंद आया, लेकिन उनका ब्लाउज किसी को नहीं भाया। सोशल मीडिया पर किसी ने उनके ब्लाउज को बकवास बताया तो कोई उनके ब्लाउज को सबसे खराब कलक कॉम्बीनेशन बता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें