poonam pandey
- फोटो : file photo
इंटरनेट सेंसेशन, मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पूनम फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची, जिसके बाद उनका लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। रेड कारपेट पर पूनम ब्लैक और गोल्डन कलर की ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनकर आई। पूनम की यह ड्रेस अजीब है, जो लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई। किसी ने पूनम की इस ड्रेस को मच्छरदानी बताया तो कोई बोला- 'यह भी क्यों पहन लिया आपने।'