फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका से लेकर मलाइका हुईं ट्रोल, किसी ने ड्रेस को बताया मच्छरदानी तो किसी ने 'बिग बॉस' की आंख

Sat, 08 Dec 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka and malaika - फोटो : twitter
'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे उन स्टार्स की जो हाल ही में अपने ड्रेसिंग सेन्स की वजह से ट्रोल हुए। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर किस सेलिब्रिटी को किस स्टाइल के लिए ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

2 of 7
malaika arjun - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में उम्र को मात देने वाली हसीनाओं में शुमार मलाइका पिछले काफी दिनों से लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनकी एक नई हॉट तस्वीर सामने आई थी जिसके वायरल होते ही मलाइका यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस तस्वीर में मलाइका ने मल्टीकलर स्ट्रीप गाउन पहना हुआ था। मलाइका की इस ड्रेस के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक बनाने लगे। 
विज्ञापन

3 of 7
malaika arjun - फोटो : instagram
मलाइका की इस ड्रेस में आंखनुमा डिजाइन को यूजर्स ने बिग बॉस की आंख से जोड़ते हुए कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया -  'यह बिग बॉस की आंख है।' वहीं, दूसरे ने सलाह दी कि आप इसे 'बिग बॉस' को वापस कर दें। तो बहुत सारे यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर मजाक उड़ाया। मलाइका को ट्रोल होता देख अर्जुन कपूर बचाव में उतरे। अर्जुन कपूर ने लिखा -'जलन से राख हो चुका हूं'। 

 

4 of 7
priyanka chopra wedding dress - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीतियों से शादी की थी क्रिश्चियन और हिंदू। क्रिश्चियन रीति से हुई शादी में प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था तो वहीं हिंदू रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा। क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने अपने सिर पर जो खूबसूरत वेल लगा रखी थी वह 75 फुट लंबी थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही थी। लोग प्रियंका के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हें ट्रोल किया।
विज्ञापन

5 of 7
priyanka chopra wedding dress - फोटो : instagram
किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया तो कोई मच्छरदानी बताया। एक यूजर ने तो कमेंट कर लिखा - 'शुक्रिया, हमें बताने के लिए कि वेल को बाद में मच्छरदानी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा - 'प्रियंका चोपड़ा के 75 फीट लंबे गाउन से क्रिकेट पिच को कवर करते ग्राउंडसमैन।' प्रियंका की ड्रेस को कोई जिम की क्लास बता रहा है। एक यूजर ने लिखा - 'प्रियंका का वेल मुंबई के वन आरके (घर) से भी लंबा है।'
विज्ञापन

6 of 7
malaika arora khan - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर से डिनर डेट पर स्पॉट हुए। मलाइका ने इस दौरान हाई वेस्ट ब्लैक पैंट और फॉक्स लैदर जैकेट कैरी की हुई थी। मलाइका का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आया, लेकिन उनके जूतों की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ा। लोगों को उनके मैटेलिक जूते बिल्कुल पसंद नहीं आए। यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि इन जूतों ने अच्छे खासे लुक को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
malaika arjun - फोटो : instagram
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा - 'मलाइका मैम आपकी जूतों के मामले में बहुत गंदी च्वॉइस है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'जूते हैं या बर्तन पहन कर आ गई हो। मलाइका और अर्जुन ने तो कभी अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में अर्जुन के चाचा अनिल कपूर से जब दोनों के रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने दोनों के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दिया। अनिल ने जवाब में कहा था - 'अगर मेरा भतीजा खुश है तो मैं भी खुश हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें