फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आईं ये मशहूर गायिका, कहा- '80-80 साल के बुजुर्ग यहां बैठे हैं...'

Tue, 01 Dec 2020 05:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसान विरोध प्रदर्शन, रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को उनके प्रदर्शन का छठा दिन था। वहीं दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठन के नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत शुरू हो गई है। दूसरी ओर किसानों को देश की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
किसानों का समर्थन करने वालों में मशहूर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा का भी नाम शामिल है। रुपिंदर हांडा न केवल खुलकर किसानों का समर्थन कर रही हैं बल्कि उनके साथ सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हो रही हैं। रुपिंदर हांडा ने किसानों की एकता और दिन-रात प्रदर्शन कर रहे उनके जज्बे की तारीफ की है। साथ ही बुजुर्ग किसानों की भी तारीफ की है। 
विज्ञापन

3 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपिंदर हांडा ने यह तारीफ एक किसानों के प्रदर्शन में शामिल होकर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रुपिंदर हांडा कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह अमृतसर और पंजाब से आए किसानों की जमकर तारीफ भी कर रही हैं। 

4 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपिंदर हांडा वीडियो में कह रही हैं, 'किसान एकता जिंदाबाद, यह जज्बा देखकर मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी, मैं इस समय काफी भावुक हूं, क्योंकि जो जज्बा मैंने देखा है अपने बुजुर्गो में। 80-80 साल के बुजुर्ग यहां बैठे हैं। उनके जज्बों को सलाम करने का मन करता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैंने सिख कौम में जन्म लिया है। मैं अपनी आखिरी सांस तक भगवान का बहुत धन्यवाद करूंगी कि मुझे इस कौम में जन्म दिया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर पर डटे किसान - फोटो : ANI
रुपिंदर हांडा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गायिका के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रुपिंदर हांडा ने इस वीडियो के साथ पोस्ट लिखते हुए अपने फैंस से भी किसानों के विरोध प्रदर्शन में अपना सहयोग देने का अनुरोध किया है। 

पढ़ें: तस्वीर साझा करते ही भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल, पति हर्ष ने यूं दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें