केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वह लगातार सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। किसानों के मुद्दे पर बॉलीवुड सितारे दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। कई सितारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं तो बहुत से उनके खिलाफ हैं।