फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड का रोल कर हिट हुई थीं फरीदा जलाल, आज मिलते हैं दादी के रोल

Thu, 14 Mar 2019 09:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल फिल्मों में मां और दादी का रोल करके काफी सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। बड़े और छोटे पर्दे पर उनके हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दादी और मां का रोल करने से पहले फरीदा जलाल फिल्मों में लीड एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं और पर्दे पर हीरो के साथ रोमांस की फरमा चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rajesh khanna - फोटो : file photo
जी हैं फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत 1967 में फिल्म 'तकदीर' से की। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए। लेकिन उन्होंने उस समय काफी सुर्खियां बटोरीं जब साल 1969 में आई राजेश खन्ना और शर्मिला टौगोर अभिनीत फिल्म 'अराधना' में एक्टर के साथ रोमांस फरमाया। उन्होंने इस में राजेश खन्ना के साथ 'बागों में बहार' गाना फिल्माया, जो भी आज भी सुपहरहिट है। 
विज्ञापन

3 of 5
farida jalal - फोटो : social media
फरीदा जलाल ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में 'पारस', 'हिना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ-कुछ होता है' रहीं। फरीदा जलाल ने कुछ-कुछ होता में शाहरुख की मां का किरदार निभाया था। फिल्मों में सफलता के बाद फरीदा जलाल ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 'ये जो है जिंदगी','देख भाई देख', 'शरारत' और 'अम्माजी की गली में' अहम किरदार निभाए।  

4 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एक्टर तबरेज बरमावार से शादी की थी। तबरेज की मौत साल 2003 में हो गई। फरीदा जलाल का एक बेटा यासीन है। फरीदा और तबरेज की मुलाकात फिल्म जीवन रेखा के सेट पर हुई थी। साल 2008 में दोनों ने शादी का फैसला किया। शादी के बाद फरीदा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वो पति के साथ बैंगलोर चलीं गईं थीं। बाद में उन्होंने फिर से मुंबई लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 में फरीदा जलाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिस पर लिखा था RIP फरीदा जलाल (1949-2017)। फरीदा जलाल की मौत की अफवाह तेजी से फैली। जिसने भी ये खबर पहली बार सुना सन्न रह गया। इस खबर को पुख्ता करने के लिए जब उनके घर पर कॉल किया गया तो सच्चाई का पता चला। फरीदा जलाल ने इस खबर को अफवाह बताया था। बहरहाल फरीदा जलाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल  ही में शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें