फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Shibani Wedding: शिबानी की तस्वीर देख यूजर्स ने पूछे सवाल, कहा- शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी की?

Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 19 फरवरी को खंडाला के एक फार्महाउस में दोनों आधिकारिक रुप से पति-पत्नी बन गए हैं। इस जोड़े ने रिंग सेरेमनी के जरिए एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। फरहान-शिबानी की शादी की तस्वीरें भी आ चुकी हैं, जिनपर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो में शिबानी लाल रंग के जोड़े में और फरहान ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। इस दौरान दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. शादी की फोटो आने के बाद फैंस शिबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने में लगे हैं। यूजर्स तस्वीर देखकर उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो देखते ही हर किसी की नजर शिबानी पर ही टिक गई। शादी की ड्रेस में शिबानी का पेट आगे ने निकला दिख रहा है, जिसे देखकर फैंस बेबी बंप होने के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं तो कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फरहान और शिबानी की शादी - फोटो : Social Media
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखते हैं, 'क्या  वो प्रेग्नेंट हैं?', वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'शादी के लिए बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए'। भले ही शादी के दौरान शिबानी का टमी नजर आ रहा था, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की खबर महज एक अफवाह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें