छुट्टियों का मौसम है, ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को पिछले कुछ समय से परिवार के साथ विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। अब इस लिस्ट में फरहान अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इस मौके पर उनके साथ बेहद करीबी लोग भी थे।