राकेश शर्मा की बायोपिक
राकेश शर्मा की बायोपिक पर वर्ष 2018 में काम करने की कवायद शुरू हुई थी। शुरुआत में इस किरदार को निभाने के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का चुनाव किया गया था। लेकिन, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। तब यह फिल्म शाहरुख खान के पास पहुंची। खबरें बताती हैं कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के निर्देशक महेश मथाई के साथ मिलकर सारी तैयारियां शुरू कर दी थीं। फिल्म की शूटिंग के लिए रूस में जगह भी लॉक हो गई थीं और 2019 में शूटिंग शुरू ही होने वाली थी। लेकिन, अचानक शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के जबरदस्त फ्लॉप होने के कारण उनका मन खट्टा हो गया। और, उन्होंने अंतरिक्ष पर आधारित कोई भी फिल्म करने से फिलहाल मना कर दिया।