फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar Wedding: फरहान अख्तर ने मां से की थी शिबानी दांडेकर संग शादी की बात, जल्द करेंगे कोर्ट मैरिज

Fri, 11 Feb 2022 10:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 21 फरवरी, 2022 को सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। बता दें कि फरहान अख्तर ने अपनी शादी के फैसले के बारे में सबसे पहले अपनी मां को बताया था।हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता की मां हनी इरानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि फरहान ने कैसे उनके आगे शादी की बात रखी थी। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 4
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar

बेटे की शादी के लिए हूं उत्साहित

फरहान की मां हनी इरानी कहती हैं कि मैं अपने बेटे की शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे कब से इस दिन का इंतजार था। अब फाइनली फरहान शादी कर रहे हैं। जब फरहान ने शिबानी से शादी का फैसला लिया था, तो वह सबसे पहले मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे बताया कि वह शिबानी को कितना पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
जोया अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी संग शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस तरह दी अपनी शादी की खबर

अभिनेता फरहान की मां आगे बताती हैं कि फरहान औऱ शिबानी दोनों ने मिलकर हमें अपनी शादी के बारे में बताया था। फरहान और शिबानी ने एक डिनर अरेंज किया और उस रात हमें अपने फैसले के बारे में बताया। 

विज्ञापन

4 of 4
javed akhtar wife honey irani - फोटो : Twitter

क्या बोलीं फरहान अख्तर की मां

फरहान की मां ने कहा, ‘दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। मेरी तो हमेशा यही दुआ है कि दोनों ऐसे ही सदा एक दूजे संग खुश रहें। वे दोनों ही एक दूसरे के लिए बेहद सीरियस हैं। इसलिए हमने दोनों की खुशी में शामिल होने का फैसला किया और वह जो चाहते थे हमने उसके लिए हामी भर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें