फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan-Shibani Bash: फरहान-शिबानी ने शादी के बाद की पार्टी, करीना कपूर की गर्ल गैंग ने ब्लैक ब्यूटी बन मारी धमाकेदार एंट्री

Fri, 25 Feb 2022 01:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने हाल ही में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। अब उनके दोस्त रितेश सिधवानी दोनों के लिए पोस्ट वेडिंग पार्टी थ्रो की है। इस पार्टी में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ धमाकेदार एंट्री ली। करीना समेत, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने काले रंग के कपड़े पहने थे और एक साथ पापराज़ी के लिए पोज़ दिए। जहां करीना ने एलबीडी में जल्वे बिखेरे, वहीं मलाइका हाई स्लिट वाले सी-थ्रू गाउन में पहुंचीं। करिश्मा उनके साथ नी-लेंथ ड्रेस में शामिल हुईं, जबकि अमृता एंकल-लेंथ गाउन में थीं। करीना कपूर ने उन सभी की एक ग्रुप सेल्फी भी साझा की। इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए उन्होंने इसे "लिफ्टी"।

विज्ञापन

3 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर नवविवाहित शिबानी को नीले रंग के गाउन में स्पॉट किया गया, जबकि फरहान उनके साथ कैजुअल में शामिल हुए। इस पार्टी में जावेद अख्तर, शबाना आजमी और जोया अख्तर भी मौजूद थे।

4 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बैश में शामिल होने वालों में रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी थीं। इस जोड़े ने बैश के लिए अनोखे फॉर्मल पहने थे। वहीं सोहा अली खान को पति कुणाल खेमू, अर्जुन रामपाल को गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फराह खान को हर्षवर्धन के साथ स्पॉट किया गया। बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान के साथ गौरी खान भी पार्टी में मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा संजय कपूर अपनी पत्नी महीप, बेटे जहान और बेटी शनाया कपूर के साथ नजर आए। इसके अलावा अर्जुन कपूर भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरहान-शिबानी वेडिंग पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रिया चक्रवर्ती इस पार्टी में ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में पहुंची थी। विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें