अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और अभिनेत्री-गायिका शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। 23 फरवरी को जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के पलों को साझा करते हुए पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
2 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी के दिन की तस्वीरें साझा करते हुए, फरहान ने लिखा: “कुछ दिन पहले, शिबानी दांडेकर और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया।
विज्ञापन
3 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान आगे लिखते हैं, "हालांकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को साझा किए बिना और अपने नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है। आपको हमारी ओर से प्यार।"
4 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरों के साथ दो अलग-अलग पोस्ट किए, जिसमें उन्हें कैप्शन दिया, "मिस्टर एंड मिसेज" और "हे देयर हसबैंड"।
विज्ञापन
5 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पोस्ट पर प्रशंसकों और उद्योग सहयोगियों ने बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
6 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में मेहमानों में शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, फरहान की बहन जोया अख्तर, अभिनेता ऋतिक रोशन व उनका परिवार, फराह खान और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शनिवार को फरहान और शिबानी की शादी हुई थी। उन्होंने खंडाला में अपने माता-पिता जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के घर सुकून में ब्याह रचाया था।
8 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी समारोह में फरहान ने काले रंग की इंडो-वेस्टर्न पोशाक पहनी थी और शिबानी ने लाल गाउन के साथ घूंघट किया हुआ था।
9 of 10
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद, गायक शंकर महादेवन ने 'दिल चाहता है' का शीर्षक गीत गाया। सभी लोग संगीत से झूम उठे।
ऋतिक रोशन ने फरहान के साथ उनके हिट गाने 'सेनोरिटा' पर डांस किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान के पिता गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने समारोह में युगल के लिए एक कविता का पाठ किया था।