फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए फरहान, यूजर्स बोले- कोई बीमारी है क्या?

Tue, 27 Aug 2019 07:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar - फोटो : social media
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज जन्मदिन है। शिबानी के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फरहान ने लिखा, जन्मदिन मुबारक सनशाइन। इससे पहले फरहान के जन्मदिन पर भी शिबानी दांडेकर ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा था। 
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar
फिलहाल बात करते हैं उस तस्वीर की जिसकी वजह से फरहान और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल फरहान ने शिबानी के जन्मदिन पर खास तस्वीर को शेयर करते हुए बधाई दी। शिबानी की इस तस्वीर में वो खुलकर हंस रही हैं और फोटो एंगल की वजह से उनकी गर्दन पर काफी झुर्रियां दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Farhan Akhtar - फोटो : instagram
अब इस तस्वीर के सामने आते ही यूजर्स फरहान की पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने शिबानी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- तस्वीर बहुत खतरनाक है। इनकी गर्दन को देखकर लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी है। खैर जन्मदिन की शुभकामनाएं।

4 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar - फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा- क्या ये 40 साल से ज्यादा की हो चुकी है। तस्वीर को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। कमेंट में ज्यादातर यूजर्स शिबानी की गर्दन को लेकर ही सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कम से कम फोटो तो ढंग की लगा लेते जनाब। खतरनाक लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar
बता दें फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें