फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर तो यूजर्स बोले- भाई लाइफ तो जावेद साहब के बेटे की है

Mon, 03 Feb 2020 06:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड के साथ - फोटो : instagram
बी टाउन में इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। खबर है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का मन बना चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ तस्वीर पोस्ट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram

फरहान और शिबानी की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, लास्ट नाइट मेरे ब्लैक लेडी के साथ वहीं शिबानी ने भी तस्वीर शेयर करके लिखा है- फरहान के साथ फिल्मफेयर नाइट्स में। तस्वीर में दोनों ब्लैक की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : instagram
फरहान और शिबानी की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है- भाई साहब लाइफ तो जावेद साहब के बेटे की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सॉलिड भाई। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो उन्हें इस तस्वीर पर ट्रोल कर रहे हैं।

4 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar - फोटो : social media
माना जा रहा है कि अभी शादी की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है लेकिन फरहान और शिबानी ने अपने इस खास दिन की तैयारी शुरू कर दी हैं। हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में शिबानी ने लिखा, 'मेरे जीवन में खुशियां और प्यार का जादू भरने के लिए आपका धन्यवाद। आप मुझे अब तक मिले सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं। असल में दुनिया को आपके ही जैसे और ज्यादा लोगों की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan, Adhuna and daughters - फोटो : instagram
फरहान की ये दूसरी शादी होगी। फरहान ने इससे पहले अधूना से शादी कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद 2017 में अलगाव का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें