Bhaag Milkha Bhaag: अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के 13 साल पूरे होने पर मिल्खा सिंह को याद किया है। उन्होंने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के 13 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है। इस मौके पर एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह को याद किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : एक्स
पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फरहान अख्तर ने दिवंगत एथलीट के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपनी कहानी के लिए उन पर भरोसा करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
फरहान ने तस्वीर के साथ लिखा 'मिल्खा जी, आपकी याद आती है। आज 'भाग मिल्खा भाग' के 13 साल पूरे हो गए। अपनी जिंदगी की कहानी के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद। फिल्म की शानदार कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार।'
फरहान की पत्नी ने की तारीफ
कई लोगों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और 'भाग मिल्खा भाग' को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा बायोपिक में से एक बताया।
फरहान की पत्नी शिबानी अख्तर ने भी कमेंट सेक्शन में अपना प्यार जताया।
4 of 5
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : एक्स
मिल्खा सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
मिल्खा सिंह, जिन्हें 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाता है, भारत के सबसे महान ट्रैक और फील्ड एथलीटों में से एक थे। उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 31 जनवरी 1960 को लाहौर में 200 मीटर दौड़ में उनका पर्सनल बेस्ट समय 20.7 सेकंड था, जिसने उन्हें रोम ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार किया। यहां उन्होंने 400 मीटर दौड़ में 45.6 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। मिल्खा सिंह का निधन 18 जून 2021 को हुआ था।
फिल्म के बारे में जानकारी
फरहान अख्तर ने फिल्म में दिवंगत मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
फिल्म को आलोचकों की तारीफ मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। मिल्खा सिंह के किरदार में फरहान अख्तर के समर्पण और बदलाव की बहुत तारीफ हुई। फिल्म में सोनम कपूर भी थीं।