फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर ने बनाया 'जिंदा हो तुम' कविता का कोरोना वर्जन, बोले- 'चेहरों पर मास्क पहन रहे हो...'

Fri, 17 Apr 2020 01:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वारयस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। भारत में भी ये जानलेवा वायरस लोगों पर कहर बरपा रहा है। इसी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में कैद हैं। घर में होने के वजह से ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की फेमस कविता को रिक्रिएट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान ने इस कविता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो कहते हैं, चेहरों पर अपने मास्क पहन रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। हाउसपार्टी पर यारों से बात कर रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। छीकों के झोकों से दूर रहना सीखो तुम। भीड़ों में शामिल होने को नहीं कहना सीखो तुम। हर इंसान से मिलो तुम बंद किए अपनी बाहें। जो पॉकेट में सेनिटाइजर रख रहे हो तो जिंदा हो तुम। चेहरों पर जो मास्क पहन रहे हो तो जिंदा हो तुम।'

विज्ञापन

3 of 5
zindagi na milegi dobara
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ओरिजिनली इस कविता का इस्तेमाल किया गया था। इसका नाम था - 'तो जिंदा हो तुम'। इस कविता को जावेद अख्तर ने लिखा था और फिल्म में इसे ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया था।

4 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कुछ इस तरह से थी कविता
दिलों में तुम अपनी बेताबियां लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम, नज़र में  ख्वाबो की बिजलियां लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम, हवा के झोंकों के जैसे आजाद रहना सीखो, तुम एक दरिया के जैसे लहरों में बहना सीखो, हर एक लम्हे से तुम मिलो खोले अपनी बाहें, हर एक पल इक नया समां देखें यह निगाहें, जो अपनी आंखों में हैरानियां लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम, दिलों में तुम अपनी बेताबियां लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zindagi Na Milegi Dobara - फोटो : Social Media
बता दें कि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का डायरेक्शन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन, अभय देओल, कटरीना कैफ, कल्कि भी थीं। ये साल 2011 में रिलीज हुई थी।

दिलजीत दोसांझ के कुंकिग वीडियोज देखकर शेफ संजीव कपूर की मां को आया मजा, बोले- आपसे लेनी होगी ट्रेनिंग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें