फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे पर पलटवार करना शिबानी को पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले- फरहान की गर्लफ्रेंड होने के अलावा तुम्हारी पहचान क्या है?

Thu, 10 Sep 2020 05:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे, शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter: @anky1912, @shibanidandekar
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने के चलते अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

2 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा- 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत, रिया से प्यार करते थे..."
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अब शिबानी अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोगों का कहना है जिसकी खुद की कोई पहचान न हो वो दूसरों को नसीहत न ही दे तो अच्छा है। एक यूजर ने लिखा- फरहान अख्तर को डेट करने से पहले क्या आपको कोई जानता था, खुद से पूछिए किसे पहचान की ज्यादा जरूरत है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर ट्रेंड होने लगे हैं।
 

4 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter- @shibanidandekar
एक अन्य ने लिखा- शिबानी तुम्हें तुम्हारे काम की वजह से कोई नहीं जानता। अंकिता लोखंडे से तुम खुद की तुलना मत करो। अंकिता ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई जाकर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड को बता दो कि अंकिता इंडिपेंडेट महिला है जिसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें अंकिता लोखंडे ने लिखा था- 'मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्या चल रहा है। यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार आप जाग गए लेकिन काश आपको पहले होश आता और अपने दोस्त को किसी भी तरह के ड्रग न लेने की सलाह दी होती। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता था क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह डिप्रेशन में थे।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें