फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बावजूद मदद को आगे आए फरहान अख्तर, 6 साल बड़ी पूर्व पत्नी से हैं 2 बेटियां

Sun, 18 Mar 2018 06:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स अक्सर 'दोस्ती के प्यार होता है, मगर प्यार के बाद दोस्ती होना मुश्किल' जैसे जुमले देते रहते हैं। मगर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और अधुना भबानी की जोड़ी तो कम से कम इस कैटेगरी में नहीं आती। इस कपल्स का नाम इंडस्ट्री की उस फेहरिस्त में आता है जहां तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ते बरकरार रहते हैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही देखना को मिला, जब फरहान ने मुश्किल में अपनी एक्स वाइफ को परेशान देख ये ट्वीट कर डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दरअसल, फरहान की एक्स वाइफ अधुना जानी-मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट होने के सात-साथ 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन भी हैं। उन्हीं के पार्लर में काम करने वाली एक युवती शुक्रवार से लापता है। इसके बाद से न सिर्फ लड़की के घरवाले बल्कि अधुना का भी चिंता और परेशानी से बुरा हाल है। ऐसी मुश्किल घड़ी में एकबार फिर फरहान अख्तर उनके साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए पोस्ट करते हुए फरहान ने गुमशुदा लड़की की डिटेल्स शेयर की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे रीट्वीट कर फैलाने की अपील भी करते नजर आए। लापता लड़की का नाम कीर्ति व्यास है जो शुक्रवार सुबह 9 बज 11 मिनट पर अपने घर से पार्लर आने के लिए निकलती है। ग्रांट रोड से अंधेरी के लिए ट्रेन पकड़ने के बाद से जिसका कोई अता-पता नहीं।

4 of 7
इस सेलिब्रिटी एक्स कपल ने अपने सैलून के ब्रांच के सभी कर्मचारियों से कीर्ति को तलाशने में मदद मांगी है। जानकारी के मुताबिक कीर्ति डायबिटिज की मरीज है। इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से फरहान ने न सिर्फ व्यास परिवार के लिए संवेदना जताई बल्कि अपनी पूर्व पत्नी के साथ भी खड़े रहे, ये देखना वाकई दोस्ती की मिसाल है। अगली स्लाइड में जानिए कैसे नाइट क्लब में हुई मुलाकात ने दोस्ती के बाद हमसफर बनाया...
विज्ञापन

5 of 7
फरहान अख्तर और अधुना भबानी की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में छह साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। इस कपल की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा हैं। साल 2016 में तलाक लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैन्स में भी मायूसी छा गई थी। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फिलहाल अधुना बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं। निकोलो मुंबई में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। हाल ही में अधुना और निकोलो ने रूट्स फुटबॉल एकेडमी ज्वॉइन की है। फरहान से तलाक की प्रक्रिया के दौरान ही अधुना और निकोलो ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाल ही में अधुना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निकोलो मोरिया के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थीं। निकोलो और उनके दोस्तों के साथ वह बेहद खुश दिख रही थीं। इस फोटो की फरहान अख्तर ने तारीफ करते हुए लिखा था, 'बढ़िया जर्सी...तुम सब बहुत अच्छे लग रहे हो मगर नीचे दाईं तरफ वाली तस्वीर बम है...!'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें