फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, एक हजार पीपीई किट का दिया योगदान

Fri, 08 May 2020 02:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान - फोटो : SELF
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे खुलकर मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड से लेकर सितारे कई संस्थाओं में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमदों को राशन बांटने का काम भी लगातार सेलेब्स करते आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कस की मदद के लिए 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ उनकी लड़ाई को आसान बनाने में मदद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

3 of 5
Farhan Akhtar - फोटो : amar ujala mumbai
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में व्यक्तिगत रूप से 1000 पीपीई किट का योगदान दिया है और साथ ही लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके उतना दान करें। 

4 of 5
farhan akhtar protest - फोटो : twitter
फरहान ने बताया कि हर पीपीई किट की कीमत 650 रुपये है, और अस्पतालों में इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। अभिनेता ने कहा कि मदद करने वाले हर शख्स को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan Akhtar - फोटो : Social Media
बता दें कि फरहान लगातार लोगों कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कविता को शेयर किया था। इसमें वो कहते हैं, चेहरों पर अपने मास्क पहन रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। हाउसपार्टी पर यारों से बात कर रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। छीकों के झोकों से दूर रहना सीखो तुम। भीड़ों में शामिल होने को नहीं कहना सीखो तुम। हर इंसान से मिलो तुम बंद किए अपनी बाहें। जो पॉकेट में सेनिटाइजर रख रहे हो तो जिंदा हो तुम। चेहरों पर जो मास्क पहन रहे हो तो जिंदा हो तुम।'

फैन ने पूछा- अगले जनम में मुझसे शादी करेंगी? रवीना टंडन दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें