फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehendi Ceremony: शादी के बाद सोशल मीडिया पर छाईं फरहान-शिबानी की मेहंदी की तस्वीरें, शबाना आजमी ने भी बहू के साथ जमकर लगाए ठुमके 

Thu, 24 Feb 2022 02:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरहान-शिबानी की मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फरहान शिबानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की मेहंदी सेरेमनी में परिवार के लोग और दोस्त भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस खास पल को सभी ने खूब एंज्वाय किया। तस्वीरों में फरहान और शिबानी दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी ने भी इस फंक्शन का जमकर लुत्फ उठाया। 





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी ने शादी के बाद मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। किसी तस्वीर में लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह कभी फरहान के साथ खूहसूरत पोज देती तो कभी डांस करती दिखाई दे रही हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में शिबानी ने क्रॉप टॉप और घेरदार प्लाजो पहना था। उन्होंने अपने बालों को फूलों से सजाया था। इस सिंपल से लुक में भी शिबानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी ने अपनी मेहंदी में जमकर मस्ती की। उन्होंने अपने हाथों से फरहान की कलाई पर एस और एफ लिखा। इस फंक्शन की एक-एक तस्वीर बहुत खूबसूरत है। शबाना आजमी भी अपनी बहू के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। शिबानी ने इस सेरेमनी की खूब सारी तस्वीरें शेयर करते हुए परिवार और दोस्तों का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
मेहंदी सेरेमनी में शिबानी की दोनों बहनों अनुषा और अपेक्षा ने भी खूब धमाल मचाया। रिया चक्रवर्ती भी पीले रंग के कपड़ों में खूबसूरत लग रही थीं। फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये फरहान की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी का हाथ थामा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें