फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग चोरी छिपे की सगाई, इस महीने हो सकती है शादी

Wed, 09 Jan 2019 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड में शादियों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। दीपिका, प्रियंका के बाद अब एक और एक्टर शादी करने जा रहा है। जी हां, फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से गॉसिप की गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : Instagram
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, फरहान अख्तर अब अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली है। 9 जनवरी को फरहान अख्तर 45 साल के हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फरहान अख्तर जन्मदिन के मौके पर सगाई का खुलासा कर सकते हैं और फैंस को तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram
बॉलीवुड का ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। खबरों की मानें तो इस साल अप्रैल में दोनों शादी कर लेंगे हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बी-टाउन में भले ही अफेयर के किस्से गूंज रहे हों लेकिन फरहान और शिबानी अब तक इस बारे में चुप्पी ही साधे हुए हैं। 

4 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Instagram
फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें