फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी मोटापे के लिए जमकर ट्रोल किए गए थे फरदीन खान, अब इस लुक में सामने आए तो देखकर फैंस भी हुए हैरान

Sun, 06 Dec 2020 11:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फरदीन खान - फोटो : ट्विटर
मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान (Fardeen Khan Transformed Look ) एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। इस बार लाइमलाइट में आने की वजह से उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक। फरदीन खान हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था।
विज्ञापन

2 of 6
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फरदीन खान की तस्वीर जब सामने आई तो फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए थे तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब फरदीन के गुड लुक की चर्चा चारों ओर थी। 
विज्ञापन

3 of 6
फरदीन खान - फोटो : file photo
90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'दूल्हा मिल गया' थी।

4 of 6
fardeen khan - फोटो : फाइल फोटो
कई फिल्में करने के बाद फरदीन खान अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। लंबे समय बाद जब वह स्पॉट किए गए तो  उन्हें पहचान पाना मुश्किल था क्योंकि उनका लुक पूरी तरह बदल गया था। बढ़े वजन की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 6
फरदीन खान - फोटो : फाइल फोटो
ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने फरदीन खान को देखकर पता चल रहा है कि इन दिनों वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे हैं। फिरोज खान ने बंगलुरू में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस है जिसमें घोड़े भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Firoz Khan and Fardeen Khan - फोटो : file photo
फिरोज खान को शाही जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वह चाहते थे कि इस जमीन पर लोगों के रहने के लिए घर बनाएं। फिरोज खान के जाने के बाद फरदीन ने अपने पिता की इस विरासत को संभाला। फरदीन खान को अपने पिता की तरह फिल्मों में लोकप्रियता नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें