फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: पिता फिरोज की फिल्म ‘कुर्बानी’ को बनाएंगे फरदीन खान, एक्टर्स को लेकर भी कही जरूरी बात

Mon, 02 Dec 2024 07:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगले साल फरदीन खान फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पिता फिरोज खान की फिल्म ‘कुर्बानी’को लेकर कुछ प्लान बना रहे हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

फरदीन खान बॉलीवुड में लंबे समय से अभिनय कर रहे हैं। बीच में वह ड्रग्स की बुरी आदत का शिकार हुए। अब वह इस आदत को छोड़ चुके हैं। अब वह अपने करियर को दोबारा से ऊचाइयों पर लेकर जाना चाहते हैं। इस साल वह हीरामंडी और खेल खेल में जैसी फिल्मों में नजर आए। अगले साल उनकी एक फिल्म हाउसफुल 5 आएगी। हाल ही में उन्होंने अपने करियर और फिल्मों को लेकर एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने पिता फिरोज खान की एक हिट फिल्म ‘कुर्बानी’ को दोबारा बनाने को लेकर भी खुलासा किया।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कुर्बानी'-फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन ने किया फिल्म ‘कुर्बानी’ को लेकर खुलासा
मैशबेल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में फरदीन कहते हैं, ‘कुर्बानी बनाने की बात हमेशा से मेरे दिमाग में रही है। हो सकता है कि इसका प्रीक्वल बन जाए या हो सकता है कि सीक्वल बन जाए। स्टार कास्ट को लेकर भी उन्होंने कहा कि कई लोगों लीड रोल के लिए मेरी पहली पसंद हैं लेकिन उनके बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता हूं।’ आगे इसी इंटरव्यू में वह कहते हैं कि आज के समय के हिसाब से कुर्बानी को बनाना एक चैलेंज है।

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कुर्बानी' - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान-फिरोज-विनोद खन्ना की जोड़ी 
फरदीन खान के पिता और अभिनेता फिरोज खान ने साल 1980 में फिल्म ‘कुर्बानी’ बनाई थी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक फिरोज ही रहे। वहीं इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई। फिल्म में उनके साथ विनोद खन्ना और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म ‘कुर्बानी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।

 

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

जीनत अमान का बोल्ड अंदाज
फिल्म ‘कुर्बानी’ में जीनत अमान का किरदार काफी बोल्ड रहा। फिल्म में उनकी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज को देखने के लिए भी दर्शक थिएटर तक आए थे। जीनत अमान को फिरोज खान के साथ अभिनय करके उस समय खूब अच्छा लगा था। वह आज भी उनकी काफी तारीफ करती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरीश पुरी फिल्म 'कुर्बानी' में - फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी-कादर खान ने अहम रोल किए
फिल्म ‘कुर्बानी’ में अमरीश पुरी, कादर खान जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म में इनके किरदार काफी दमदार थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें