फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में मुस्लिम आतंकवादी न बनाने वाले बयान पर ट्रोल हुईं फराह खान, यूजर्स बोले- 'ये है असली चेहरा'

Thu, 20 Feb 2020 05:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी और फराह खान - फोटो : ट्विटर
फराह खान (Farah Khan) ने का साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हूं ना' को लेकर दिया गया बयान बहुत चर्चा में है। लोग इसे अपने नजरिये से देख रहे हैं। फराह ने कहा है- वह नहीं चाहती थीं कि फिल्म का विलन कोई मुस्लिम हो। उन्होंने जानबूझकर फिल्म में सुनील शेट्टी के सबसे खास साथी (राइट हैंड) का सरनेम खान रखा था जो कि मुसलमान है वह फिल्म में मेजर राम प्रसाद शर्मा को जानकारी देकर खलनायक से नायक बनता दिखता है।
विज्ञापन

2 of 5
मैं हू ना - फोटो : ट्विटर
फराह अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जिहादी सोच वाला इंसान भी बता रहे हैं। बहस एक बार फिर हिंदू और मुस्लिम आतंकवादी पर छिड़ गई है। एक यूजर ने फराह के बयान को लेकर कहा है- ''इसी से भारत में धर्मनिरपेक्षता बची है और इसलिए संविधान बचा है! फराह खान ने साबित कर दिया कि धर्मनिरपेक्षता को बढ़ाने के लिए आतंकवादियों को फिल्मों में हिंदू होना चाहिए।''

विज्ञापन

3 of 5
Main Hoon Na poster and Farah Khan - फोटो : file photo
एक यूजर ने लिखा- ''फराह खान ने जानबूझकर 'मैं हूं ना' में मुस्लिम नाम नहीं दिया क्योंकि इससे उनके समुदाय की छवि खराब हो सकती थी। और यहां हमारे पास ऐसे हिंदू उदारवादी हैं जो चाहते हैं कि लोग सीएए का विरोध करने के लिए इस्लाम में परिवर्तित हो जाएं।''

4 of 5
farah khan
एक ने लिखा है- ''आपने अपना असली चेहरा दिखाया है। आगे से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सभी राष्ट्रवादी भविष्य में आपकी सभी फिल्मों का बहिष्कार करें।'' हालांकि इस मामले में फराह खान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हू ना' पर फराह खान बोलीं- मैं नहीं चाहती थी इसका विलेन मुसलमान हो

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं हूं ना - फोटो : ट्विटर
बात करें मैं हूं ना कि तो इसमें शाहरुख खान, जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान ने मेजर की भूमिका निभाई, जो अपने एक सहयोगी की बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन पर जाता है। फिल्म ने करीब 84 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें