फराह खान (Farah Khan) ने का साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हूं ना' को लेकर दिया गया बयान बहुत चर्चा में है। लोग इसे अपने नजरिये से देख रहे हैं। फराह ने कहा है- वह नहीं चाहती थीं कि फिल्म का विलन कोई मुस्लिम हो। उन्होंने जानबूझकर फिल्म में सुनील शेट्टी के सबसे खास साथी (राइट हैंड) का सरनेम खान रखा था जो कि मुसलमान है वह फिल्म में मेजर राम प्रसाद शर्मा को जानकारी देकर खलनायक से नायक बनता दिखता है।