बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्रॉफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) अन्य सेलिब्रीटी से खुद को हमेशा से काफी अलग मानती आई हैं। यही वजह है जो बाकी बॉलीवुड सितारों की तरह उन्होंने अपनी पूरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए गुरुवार तक का इंतजार नहीं किया। जी हां उन्होंने #ThrowBackThursday के बजाय Tuesday throwback के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
2 of 5
फराह खान
- फोटो : HT
पता हो कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे #ThrowBackThursday के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हैं। वहीं फराह खान की इस Tuesday throwback तस्वीर में बॉलीवुड के किंग खान और फराह के खास दोस्त शाहरुख खान (Shah rukh Khan), उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि यह ऋतिक रोशन द्वारा ली गई सेल्फी फोटो है। फराह खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
farah khan
- फोटो : file photo
फराह खान की कैप्शन के अनुसार इन चारों की यह तस्वीर साल 2003 की है जब यह सभी थाइलैंड के कोह समुई से टुक-टुक के लिए सफर कर रहे थे। फराह खान ने अपनी कैप्शन में अपने दो और खास दोस्तों को भी जिक्र किया है। वह कैप्शन के जरिए उनसे माफी मांग रही है। फरहान खान ने कैप्शन में लिखा- Tuesday throwback!! नए साल की शाम शाहरुख खान,ऋतिक रोशन और गौरी खान के साथ कोह समुई में।
4 of 5
Farah Khan and Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
इसके आगे फराह खान ने दो और खास दोस्त उदय चोपड़ा और काजल आनंद को टैग करते हुए लिखा- माफी चाहूंगी तस्वीर में न दिखने के लिए क्यों हम लोग आप दोनों के दूसरी तरफ बैठे थे। फराह खान की इस तस्वीर को उनके और इन सभी सितारों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में अपनी प्रक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्रॉफर और फिल्म मेकर फराह खान एक बार फिर बड़ा धमाल करने की फिराक में हैं। खबर है कि वह मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लांच करने जा रही हैं। इससे पहले फराह खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। गौरतलब है कि फराह और मानुषी के फिल्म को लेकर बात भी हुई है।