फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले इस हिट गाने को शूट करते वक्त खो गए थे शाहरुख खान, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 14 Apr 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farah Khan and Shahrukh Khan
फेमस कोरियोग्राफर फराह खान माधुरी दीक्षित से लेकर शाहरुख खान तक हर एक को अपने इशारे पर नचा चुकी हैं। 26 साल के फिल्मी सफर में फराह ने एक से बढ़ एक हिट गानों को कोरियोग्राफ किया है। इस बीच फराह खान ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Farah Khan
फराह खान ने हाल ही में पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक ऐसी घटना के बारे में बताया जिसके बारे में शायद हर कोई अंजान है। यह वाकया शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' जुड़ा है। फराह ने बताया - 'जिया जले गाने में शाहरुख को लेकर शूट करने वाले थे। इस सीक्वेंस के दौरान शाहरुख सफेद धोती पहने हुए प्रीति के साथ नजर आते। हालांकि मैं सिर्फ उस वक्त शाहरुख से मजाक कर रही थी।'
विज्ञापन

3 of 5
Dil Se
फराह खान ने कहा - '25 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि शाहरुख शूट करने नहीं पहुंचे। शाहरुख ने मुझसे कहा कि वह रास्ता भूल गए हैं। उस वक्त फोन में गूगल मैप भी नहीं हुआ करता था। यह शूटिंग केरला के जंगलों में हो रही थी। इस गाने में प्रीति बाकी डांसर्स के साथ अकेले डांस करती हुई नजर आईं क्योंकि वापस आए ही नहीं थे।'  

4 of 5
Shahrukh Khan
फराह ने यह सब बातें 'वीएच वन एक्सेस' फिनाले के दौरान कही। आपको बता दें, 'दिल से' फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा प्रीति जिंदा और मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं। इस फिल्म को 20 साल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor
हाल ही में फराह ने 'धड़क' फिल्म में मराठी फिल्म 'सैराट' के जिंगाट गाने का हिंदी रीमेक को कोरियोग्राफ किया है। फराह ने 1992 में 'जो जीता वही सिकंदर' का पहला नशा गाना कोरियोग्राफ किया था। यह गाना न केवल फेेमस हुआ बल्कि फराह के करियर का टर्निंग प्वाइंट भी बना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें