फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान के स्लीपिंग पार्टनर रह चुके हैं रवीना टंडन के पति, इस वजह से करते थे बेड शेयर

Tue, 16 Feb 2021 11:51 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान, रवीना टंडन - फोटो : Social media
बॉलीवुड में जब दोस्ती की बात होती है तो कई किस्से सामने निकलकर आते हैं। ऐसी ही एक मजेदार कहानी है फराह खान और रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की, जिसका खुलासा फराह खान ने खुद एक चैट शो में किया।
विज्ञापन

2 of 5
Farah Khan - फोटो : Social Media
एक चैट शो में बात करते हुए बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने बताया कि वो और अनिल एक समय स्लीपिंग पार्टनर हुआ करते थे। जी हां वे साथ सोया करते थे, लेकिन फ्लाइट में। इसके पीछे भी एक बड़ा दिलचस्प कारण था।
विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : Insatagram- @farahkhankunder
फराह ने इस पर बात करते हुए पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि तुम लोग गलत मत समझो। मैं और अनिल काफी पुराने और करीबी दोस्त हैं। कुछ साल पहले एक फ्लाइट कंपनी ने स्कीम चलाई थी कि अगर कपल फर्स्ट क्लास टिकट लेगा तो एक टिकट पर एक सीट फ्री मिलेगी। हम दोनों कपल के तौर पर टिकट लेते थे और एक टिकट को बांट लेते थे और एक बेड पर किनारे किनारे सो जाया करते थे। ऐसे में एक टिकट हमें फ्री मिल जाती थी।

4 of 5
Farah Khan and Shahrukh Khan
इस चैट शो में फराह खान के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन भी मौजूद थी। इस दौरान फराह खान ने अपने बचपन के दिनों के भी कई मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि अनिल थडानी को वो ठड्डूमल कहकर बुलाती थी। वहीं, फराह ने कहा कि रवीना के लिए लड़के शुरू से पागल थे। कॉलेज में रवीना को बहुत सारे प्रपोजल मिला करते थे। रवीना उस वक्त जीप चला कर आया करती थीं। ओपन जीप चला कर जब वो कॉलेज में आती थीं तो लड़के रवीना के दीवाने हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh khan and Farah Khan - फोटो : twitter
बता दें कि फराह खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत डांस कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। कई फिल्मों के गानों को वे अपनी कोरियोग्राफी से हिट करा चुकी हैं। फराह खान ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने शाहरूख और अक्षय कुमार के साथ फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें