Farah Khan and Shahrukh Khan
इस चैट शो में फराह खान के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन भी मौजूद थी। इस दौरान फराह खान ने अपने बचपन के दिनों के भी कई मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि अनिल थडानी को वो ठड्डूमल कहकर बुलाती थी। वहीं, फराह ने कहा कि रवीना के लिए लड़के शुरू से पागल थे। कॉलेज में रवीना को बहुत सारे प्रपोजल मिला करते थे। रवीना उस वक्त जीप चला कर आया करती थीं। ओपन जीप चला कर जब वो कॉलेज में आती थीं तो लड़के रवीना के दीवाने हो जाते थे।