फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: 'छैय्या छैय्या' के लिए फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर को किया कास्ट, फिर इस वजह से कर दिया मना

Sun, 08 Dec 2024 09:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शिरोडकर ने बिग बॉस 18 में फराह के साथ हुए एपिसोड को लेकर अपनी कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि फराह खान ने उन्हें छैय्या छैय्या के लिए कास्ट किया था लेकिन बाद में मना कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिरोडकर-फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में फराह खान ने कई प्रतिभागियों को उनके गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई। वहीं, ईशा से भी करणवीर को लेकर कुछ सवाल किए। इस एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर ने किस्सा याद किया। उन्होंने चुम दरंग और करण वीर मेहरा से बताया कि फराह खान ने उन्हें छैय्या छैय्या गाने के लिए संपर्क किया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान थे।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
फराह खान के लिए बोलीं शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर ने चुम और करण को बताया, "फराह ने मुझे छैय्या छैय्या के लिए संपर्क किया।" शिल्पा ने कहा कि फराह ने उन्हें गाने में शामिल होने के लिए वजन कम करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि एक हफ्ते या दस दिन बाद फराह ने उन्हें गाने में लेने से मना कर दिया। शिल्पा की इस बात को करणवीर मेहरा ने बहुत ही ध्यान से सुना।

Kumar Sanu: क्या है कुमार सानू का असली नाम? संगीतकार कल्याणजी ने इस वजह से दिया नया नाम
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
बताया मना करने का कारण
शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि उन्होंने अपना वजन कम नहीं किया। शिल्पा ने खुलासा किया कि फराह ने उनसे कहा, तुम गाने के लिए मोटी हो। इसे सुनने के बाद करणवीर मेहरा हंसने लगे।
 

Pushpa 2: 'पुष्पा' की ऐतिहासिक सफलता के पीछे इस दिग्गज फिल्मकार का भी हाथ, निर्देशक सुकुमार ने कर दिया खुलासा

4 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
करणवीर मेहरा ने उड़ाया मजाक
करणवीर मेहरा ने कहा कि तू चढ़ती तो ट्रेन रुक जाती क्या। शिल्पा ने बताया कि ये तो सिर्फ मणिरत्नम और फराह खान ही बता सकते हैं कि उन्हें इस गाने से क्यों बाहर कर दिया।
 

Dharmendra B'day: शर्टलेस होने का ट्रेंड शुरू करने वाले अभिनेता, इन फिल्मों में इंटीमेट सीन देकर मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
फराह खान ने किया कोरियोग्राफ
मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' का गाना छैय्या-छैय्या आज भी प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। गाने में शाहरुख और मलाइका अरोड़ा नजर आईं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें