बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और रियलिटी शो जज फराह खान हर साल 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती है। इसी क्रम में इस साल फराह अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फराह खान का जम्न 9 जनवरी 1965 को हुआ था। फराह के पिता कामरान खान मुसलमान थे, जबकि उनकी मां मेनका ईरानी पारसी थीं। उनके स्टंटमैन से फिल्ममेकर बने थे। हालांकि, जब फराह काफी छोटी थीं, तभी उनके माता- पिता अलग हो गए थे।
फराह ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी में अपनी पढ़ाई पूरी की। वे माइकल जैक्सन से काफी प्रभावित थीं। यह वजह थी कि उन्होंने माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर देखने के बाद डांस को अपना करियर चुना। इसके बाद उन्होंने
खुद ही डांस सीखा और फिर अपना डांस ग्रुप तैयार किया। लेकिन इस सफर में उनकी राह आसान नहीं थी। फराह खान का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। फराह के पिता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे थे, जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था।