फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मैच में WIFE अनुष्का का पोस्टर लहराते हुए फैंस ने विराट को दी शादी की बधाई ,वायरल हो रहा VIDEO

Tue, 06 Feb 2018 07:40 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी हुए लगभग 2 महीने बीत चुके हैं। मगर फैंस अबतक इस कपल को शादी की बधाईयां देते नहीं थक रहे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा गए दूसरे वनडे मैच में कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला। अब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, इस मैच में कोहली एक समय बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तब द. अफ्रीका का स्कोर 118 रन पर 9 विकेट था। इस दौरान विराट के पीछे कुछ फैंस उनका और अनुष्का का एक पोस्टर लिए उन्हें शादी की बधाई देते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
कोहली ने फैंस की बधाई हाथ हिलाकर स्वीकारी। इस दौरान उनके चेहरे पर साफ तौर पर शर्माहट देखी जा सकती थी। दरअसल इस पोस्टर पर लिखा था, शादी मुबारक। पहले वनडे में विराट ने जब शतकीय पारी खेली थी उस दौरान भी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर उस पारी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने हसबैंड को बधाई दी थी।
 

4 of 5
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पूरी दुनिया को बताया था कि उन्हें अपने हसबैंड पर गर्व है। अनुष्का की इंस्टाग्राम स्टोरी लाल दिल से भरी पड़ी थी। याद हो कि इस कपल ने बीते साल 11 दिसंबर को इटली के गांव में शादी की थी। जिसका ग्रैंड रिसेप्शन पहले दिल्ली और फिर मुंबई में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद अनुष्का जनवरी में विराट के साथ द. अफ्रीका दौर पर भी आईं थीं। मगर पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आईं। विराट जहां एक ओर दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर अनुष्का अपने तीन मेगा प्रोजेक्टस 'परी', 'सुई धागा' और ड्वॉर्फ को लेकर बिजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें