'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला
भाग मिल्खा भाग- फरहान अख्तर
फिल्म भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह एक बायोपिक थी, जो महान धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। इस प्रोजेक्ट के लिए फरहान ने अपनी बॉडी में जबरदस्त बदलाव किए थे। इस फिल्म में वह हूबहू मिल्खा सिंह लगे थे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।